Punjab Weather Update: अप्रैल में ही झुलसाने वाली गर्मी, तापमान 40 के पार,  जनजीवन प्रभावित

Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 08:56 AM

punjab weather update

शुष्क मौसम के चालते पंजाब में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।

जालंधर : शुष्क मौसम के चालते पंजाब में गर्मी ने अब तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के मध्य में ही पंजाब के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री सैल्सियस के पार पहुंचने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित होने लगा है।

लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल
दिन चढ़ते ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। खासकर दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक में स्पष्ट कमी देखने को मिल रही है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग अब जरूरी कामों को सुबह या शाम के समय निपटाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

 तापमान में दर्ज की जा रही तेजी से वृद्धि 
मौसम विभाग के अनुसार, इस बार शुष्क हवाओं के कारण तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। नमी की कमी और लगातार साफ आसमान के बलते सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ रही हैं, जिससे गमों का असर और अधिक बढ़ गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि दोपहर के समय बाजारों मुख्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर तुलना में काफी कम भीड़ नजर आ रही है। जहां पहले दोपहर में भी आवाजाही बनी रहती थी, वहीं अब लोग घरों और दफ्तरों के अंदर रहना ही सुरक्षित समझ रहे हैं। 

दोपहर की गर्मी में बचाव करने का परामर्श
तापमान 40 डिग्री को छूने लगा है और आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी, इसके चलते सेहत विशेषज्ञों द्वारा दोपहर के समय खास बचाव करने का परामर्श दिया गया है। दो-पहिया पर जाने वाले विशेष ध्यान रखें वहीं बच्चों के साथ जाते वक्त छते का इस्तेमाल करें। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!