जालंधर: PNB बैंक में Gun Point पर लूट का खुलासा, पूर्व DSP का बेटा गिरफ्तार

Edited By Kamini,Updated: 07 Apr, 2026 12:14 PM

jalandhar pnb bank robbery at gunpoint solved

जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।

जालंधर: जालंधर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गन प्वाइंट पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। यह घटना खुरला किंगरा स्थित कुक्की ढाब रोड पर बैंक एन्क्लेव, फेज-2 में हुई थी। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है, जिनमें से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी से हथियारों सहित नकदी बरामद कर ली गई है। 

PunjabKesari

पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रैंस में बताया कि, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक रिवॉल्वर, 3 जिंदा कारतूस और 3 लाख रुपए नकदी बरामद की है। कमिश्नर ने बताया कि आरोपी सिमरनजीत के खिलाफ पहले भी 2 मामले दर्ज है, जिसमें एक NDPS एक्ट का मामला शामिल है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 7 में मुकदमा नंबर 65, दिनांक 6 अप्रैल को BNS की धारा 309(4) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी।

CCTV से मिली अहम सुराग

वारदात के बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर फरार हो गए थे। रास्ते में उन्होंने कपड़े बदले और दूसरे रास्ते से वापस लौट आए। पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया।

पूर्व DSP का बेटा निकला आरोपी

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह निवासी मॉडल टाउन, जालंधर के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक पूर्व DSP का बेटा है, जिनका निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने इस लूट की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

आपको बता दें कि, 2 बदमाश एक्टिवा स्कूटर पर सवार होकर बैंक पहुंचे और अंदर घुसते ही बंदूक की नोक पर महिला कैशियर से लाखों रुपए लूट लिए। लुटेरों ने बैंक में घूसते ही महिला कैशियर पर बंदूक तान दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से वडाला चौक की तरफ फरार हो गए थे। 
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!