Edited By Urmila,Updated: 07 Apr, 2026 12:42 PM

पंजाब की सियासत में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब शिरोमणि अकाली दल के दिवंगत नेता जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ आज शिरोमणि अकाली दल में वापस शामिल हो गए।
फरीदकोट/मोगा (गोपी राउके): पंजाब की सियासत में उस समय बड़ा भूचाल आ गया जब शिरोमणि अकाली दल के दिवंगत नेता जत्थेदार तोता सिंह के बेटे बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ आज शिरोमणि अकाली दल में वापस शामिल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, वह आज पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में गांव बादल में अपने घर पर औपचारिक रूप से वापस लौटे। यहां यह बताना जरूरी है कि मक्खन बराड़ ने तीन दिन पहले ही शिरोमणि अकाली दल (पुनर् सुरजीत) की प्राइमरी मेंबरशिप और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
बराड़, जो पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉर्पोरेशन के चेयरमैन भी रह चुके हैं, ने सोशल मीडिया के जरिए अकाली दल (पुनर् सुरजीत) के अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह और MLA मनप्रीत सिंह अयाली पर गंभीर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि कुछ लोग एजेंसियों के प्रतिनिधि बनकर पंथ को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here