लुधियाना-जालंधर सफर होगा आसान! बनने जा रहा 6-लेन का नया ब्रिज

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Apr, 2026 11:27 PM

big news travel between ludhiana and jalandhar to become easier

लुधियाना और जालंधर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Ministry of Road Transport and Highways ने सतलुज नदी पर बनने वाले 6-लेन ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

पंजाब डैस्क : लुधियाना और जालंधर के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। Ministry of Road Transport and Highways ने सतलुज नदी पर बनने वाले 6-लेन ब्रिज प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 200 से 250 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पुल National Highways Authority of India के तहत तैयार किया जाएगा। यह ब्रिज एनएच-44 पर लाडोवाल के पास लगाया जाएगा, जहां अक्सर लंबे जाम की समस्या बनी रहती है।
इस नए ब्रिज के निर्माण से लाडोवाल इलाके में लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लुधियाना-जालंधर के बीच यात्रा पहले से ज्यादा तेज और सुगम हो जाएगी।

साथ ही, इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र में व्यापार और ट्रांसपोर्टेशन को भी बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इससे न केवल लोगों का समय बचेगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। यह ब्रिज दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और आने वाले समय में क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!