Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Mar, 2026 06:42 PM

नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के तहत लुधियाना क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है।
लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम “युद्ध नशों विरुद्ध” के तहत लुधियाना क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम हेरोइन, 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस कमिश्नर लुधियाना स्वपन शर्मा, IPS के निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत DCP इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह, ADCP इन्वेस्टिगेशन अमनदीप सिंह बराड़ और ACP डिटेक्टिव-2 दीप करण सिंह की अगुवाई में क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ताजपुर रोड स्थित सनी मंदिर के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान L/SI ममता मिनहास को गुप्त सूचना मिली कि प्रिंस मेहता उर्फ काका, निवासी करमसर कॉलोनी, थाना टिब्बा लुधियाना, हेरोइन बेचने का काम करता है और उसके पास अवैध हथियार भी है। सूचना के मुताबिक आरोपी लाडोवाल टोल प्लाजा के पास झुग्गियों के नजदीक ग्राहक का इंतजार कर रहा था।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत रेड की और आरोपी प्रिंस मेहता उर्फ काका को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस मामले में थाना लाडोवाल में मुकदमा नंबर 53, दिनांक 22.02.2026 के तहत NDPS एक्ट की धारा 21/61/85 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर आगे की पूछताछ करेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here