Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2026 07:26 PM

महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला और उसके पुरुष साथी को भारी मात्रा में गांजे के साथ दबोच लिया।
लुधियाना (राज): महानगर में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी गई जंग में थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक महिला और उसके पुरुष साथी को भारी मात्रा में गांजे के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 11 किलो 320 ग्राम गांजा बरामद किया है, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार एसआई जसविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ शनिवार को गश्त पर थे। जब पुलिस टीम गोल चौक रख बाग से होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तो पानी वाली टंकी के पास एक युवक और महिला संदिग्ध हालत में खड़े दिखाई दिए। खाकी को अपनी ओर आता देख उन्होंने मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) और इनर देवी निवासी दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। आरोपी महिला इन दिनों जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में रह रही थी और वहीं से अपना नेटवर्क चला रही थी।