सिर्फ 100 रुपए ने बदली लुधियाना के युवक की किस्मत, बना लखपति

Edited By Kamini,Updated: 13 Mar, 2026 03:15 PM

ludhiana youth wins lottery ticket

महानगर के एक युवक को 100 रुपए ने लखपति बना दिया। युवक ने सोचा भी नहीं था कि, अचानक ऐसे खरीदी हुई लॉटरी उसकी किस्मत बदल देगी।

लुधियाना: महानगर के एक युवक को 100 रुपए ने लखपति बना दिया। युवक ने सोचा भी नहीं था कि, अचानक ऐसे खरीदी हुई लॉटरी उसकी किस्मत बदल देगी। विजेता युवक गांव दीतवाल का निवासी है और जोधा में एक धागा फैक्ट्री में काम करता है। उसने ये टिकट अपने भाई के साथ मिलकर खरीदी थी। विजेता युवक ने बताया कि उसे आज तड़के सुबह 3 बजे फोन आया कि उसका 25 लाख रुपए का इनाम निकला है। पहले तो उसे इस बात का यकीन नहीं हुआ, फिर उसने गांधी ब्रदर्स से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि, टिकट दिखाओ और इनाम ले जाओ। इसके बाद जब वह अपने भाई और दोस्तों के साथ लॉटरी की दुकान पर पहुंचा तो उसे यकीन नहीं हुआ कि पहला इनाम उनका निकला है। 

PunjabKesari

युवक ने बताया कि, लुधियाना के जोधा इलाके में गांधी ब्रदर्स की एक नई दुकान खुली है। एक दिन काम जाते समय वह वहां से गुजर रहा था तो उन्होंने बिना कुछ सोचे लॉटरी का टिकट खरीद लिया। उसे नहीं पता था कि वह लखपति बन जाएगा। इन पैसों से दोनों भाई अपने माता-पिता की गरीबी दूर करने की कोशिश करेंगे। वहीं गांधी ब्रदर्स के संचालक ने बताया कि उनकी दुकान से लॉटरी खरीदने वालों का ईनाम निकलता ही है। उन्होंने कहा कि, जब भी लॉटरी खरीदे तो हमेशा यही  सोचे कि उनकी ही लॉटरी निकलें फिर बस जीत आपकी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!