Edited By Urmila,Updated: 15 Mar, 2026 12:39 PM

कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया ।
लुधियाना (गौतम) : कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे नशा तस्कर को थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने काबू कर लिया । पुलिस ने आरोपी की कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है । पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है । पुलिस ने आरोपी की पहचान फौजी मोहल्ला के रहने वाले तरूण अरोड़ा उर्फ बाबा के रूप में की है ।
सब इंस्पैक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के संबंध में भारत नगर चौक साइड से बस स्टैंड रोड़ को जा रहे थे तो बस स्टैंड पुल के नीचे पार्क की गई एक कार में एक युवक शक्की हालत में बैठा हुआ था, जो कि पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगा । शक होने पर जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो कार से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई । आरोपी को कोर्ट में पेश कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है । आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी हेरोइन कहां से लेकर आया था और किन लोगों को सप्लाई करनी थी । आरोपी से उसके साथियों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here