Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2026 05:19 PM

पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक फिरोजपुर रोड स्थित 4 पिंक
लुधियाना (कृष्ण): पंजाब एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की बैठक फिरोजपुर रोड स्थित 4 पिंक एवेन्यू कार्यालय में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव रवि पराशर की अध्यक्षता में अहम फैसले लिए गए।
बैठक के दौरान बाबा गुरजीत सिंह को लुधियाना बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन का महासचिव और कीर्ति कुमार को वित्त सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, रवि पराशर ने अध्यक्ष पद का दायित्व अपने पास ही रखा। रवि पराशर ने कहा कि बाबा गुरजीत सिंह और कीर्ति कुमार के शामिल होने से एसोसिएशन और मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि यह नई कार्यकारिणी जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अगले आम चुनाव तक लुधियाना में बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप से जुड़ी सभी गतिविधियों की देखरेख करेगी।
इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का भरोसा जताया।