आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका

Edited By Vatika,Updated: 06 Apr, 2026 03:22 PM

major setback for the aam aadmi party in the adampur assembly constituency

लंबे समय तक आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए काम कर चुके ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह पतारा

जालंधर (महेश): लंबे समय तक आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए काम कर चुके ब्लॉक प्रधान बूटा सिंह पतारा अपने साथियों सहित बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल हो गए हैं।

जालंधर में बसपा के पंजाब अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने बूटा सिंह का पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर बसपा के पंजाब जनरल सचिव और आदमपुर हलके के इंचार्ज एडवोकेट बलविंदर कुमार सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। पार्टी ने कहा कि बूटा सिंह को जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। बूटा सिंह जट्ट सिख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और आदमपुर हलके में उनकी अच्छी पकड़ है।

विश्लेषकों का कहना है कि इससे आम आदमी पार्टी को भारी नुकसान होगा और बसपा को फायदा मिलेगा। 2022 के चुनावों में बूटा सिंह ने AAP के लिए सक्रिय भूमिका निभाई थी। बसपा में शामिल होने के बाद बूटा सिंह और उनके साथियों ने कहा कि वे 2027 में पंजाब में बसपा की सरकार लाने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!