Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Apr, 2026 05:48 PM

Ministry of Home Affairs (एमएचए) ने केंद्रीय एजेंसियों से परामर्श के बाद राज्यसभा सांसद Raghav Chadha की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है।
पंजाब डैस्क : Ministry of Home Affairs (एमएचए) ने केंद्रीय एजेंसियों से परामर्श के बाद राज्यसभा सांसद Raghav Chadha की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव किया है।
नई व्यवस्था के तहत राघव चड्ढा को पंजाब और दिल्ली में ‘Z’ श्रेणी की सुरक्षा दी जाएगी, जबकि देश के अन्य सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उन्हें ‘Y’ श्रेणी का सुरक्षा कवर मिलेगा। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में पंजाब सरकार, दिल्ली पुलिस और अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र जारी कर नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, ताकि सांसद की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।
जिक्रयोग्य है कि हाल ही में पंजाब की ‘आप’ सरकार ने राघव चड्ढा की राज्यस्तरीय सुरक्षा वापस ले ली थी। इससे पहले, जब वह पंजाब से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे, तब उन्हें राज्य सरकार की ओर से उच्च स्तर की जेड प्लस सुरक्षा दी गई थी।