Mohali News : सेवा केंद्रों में काम ठप, कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, जारी की चेतावनी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 27 May, 2026 12:26 PM

service center employees on strike

जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी मोहाली में डी.सी. ऑफिस के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

पंजाब डेस्क : मोहाली में सेवा केंद्र आने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मोहाली में बुधवार यानि आज सेवा केंद्र के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। इसके चलते सेवा केंद्र आने वाले लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार सभी कर्मचारी मोहाली में डी.सी. ऑफिस के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उनकी मांगों को पूरा न किए जाने के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि सेवा केंद्रों में निजी कंपनी आधारित व्यवस्था है जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उन्हें सैलरी देरी से मिलती है और उनकी सैलरी में बढ़ौतरी भी नहीं होती है। इसके अलावा ठेकेदारी प्रथा भी खत्म होनी चाहिए।

उन्होंने मांग करते कहा कि सभी कर्मचारियों को सरकारी विभाग के अधीन कार्यरत करना चाहिए। इसके चलते सैलरी भी समय पर मिलेगी और अन्य प्रकार के फायदे भी होंगे और उनकी मांग पूरी होने के बाद वे और मेहनत से काम करेंगे ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इस दौरान डी.सी. ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। उन्होंने चेतावनी जारी करते कहा कि उनकी मांगे जल्द से जल्द पूरी की जानी चाहिएं और अगर ऐसा नहीं हुआ तो वे राज्यभर में कलम छोड़ हड़ताल पर बैठ जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो सेवा केंद्रों में काम के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!