Edited By Vatika,Updated: 16 Apr, 2026 09:49 AM

शहर में एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात नई सब्ज़ी मंडी के ठेकेदार राजू
लुधियाना( गणेश ): शहर में एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात नई सब्ज़ी मंडी के ठेकेदार राजू को CIA टीम द्वारा राउंडअप किए जाने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान राजू के साथ उसका ड्राइवर भी मौजूद था, जिसे टीम ने साथ ही राउंडअप किया है।
शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज़
जानकारी के मुताबिक, राजू के मंडी के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर भी पार्किंग से जुड़े ठेके बताए जा रहे हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के पीछे की असली वजह का अभी तक कोई आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस या संबंधित अधिकारियों की ओर से बयान का इंतज़ार किया जा रहा है। फिलहाल, शहर में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और लोग आगे आने वाले अपडेट्स पर नज़र बनाए हुए हैं।