Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 12:39 AM

शहर में अचानक हुई एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे माहौल को गर्मा दिया है। नई सब्ज़ी मंडी से जुड़े ठेकेदार राजू पर की गई इस कार्रवाई ने व्यापारिक हलकों से लेकर आम लोगों तक में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई बेहद सटीक और गोपनीय तरीके से की...
लुधियाना ( गणेश सचिन): शहर में अचानक हुई एक बड़ी कार्रवाई ने पूरे माहौल को गर्मा दिया है। नई सब्ज़ी मंडी से जुड़े ठेकेदार राजू पर की गई इस कार्रवाई ने व्यापारिक हलकों से लेकर आम लोगों तक में हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि पूरी कार्रवाई बेहद सटीक और गोपनीय तरीके से की गई, जिसके बाद मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए और देर तक इस घटना को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद मंडी के व्यापारियों, आढ़तियों, रेहड़ी-फड़ी संचालकों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की बातें सामने आने लगी हैं। कई लोग इसे लंबे समय से चल रहे विवादों और अंदरूनी खींचतान से जोड़कर भी देख रहे हैं।
FIR में दर्ज हुए गंभीर आरोप, कई धाराओं में मामला
इस मामले में सबसे अहम कड़ी तब जुड़ी जब बस्ती जोधेवाल थाना पुलिस ने ठेकेदार राजू के खिलाफ FIR दर्ज कर दी। 16 अप्रैल 2026 को दर्ज इस केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 132, 221, 308 और 351(3) के तहत गंभीर आरोप शामिल किए गए हैं।
FIR में दर्ज शिकायत के अनुसार, ठेकेदारी और पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कथित तौर पर दबाव बनाने, धमकियां देने और मारपीट तक की नौबत आ गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे घेरने और डराने-धमकाने की कोशिश की, जिससे स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई और मामला पुलिस तक पहुंचा।
ठेकों का बड़ा दायरा, कई जगहों पर पकड़ की चर्चा
सूत्रों की मानें तो राजू का काम सिर्फ नई सब्ज़ी मंडी तक सीमित नहीं था, बल्कि शहर के अलग-अलग इलाकों में पार्किंग और अन्य ठेकों से भी उसका नाम जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। यही वजह है कि इस कार्रवाई के बाद अब यह मामला एक बड़े नेटवर्क और संभावित लिंक की जांच तक पहुंचता नजर आ रहा है।
हर एंगल पर जांच, दस्तावेज़ खंगालने शुरू
अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस केस में कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। ठेकों से जुड़े दस्तावेज, पैसों के लेन-देन, संबंधित लोगों की भूमिका और पिछले विवादों को लेकर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ ऐसे इनपुट सामने आए हैं, जो आने वाले समय में बड़े खुलासों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में पुलिस हर कदम बेहद सावधानी से उठा रही है और पूरे मामले को गहराई से खंगालने में जुटी हुई है।
