लुधियाना के आरती चौक के पास हथियारों के बल पर वारदात, राह चलते युवकों से लूटपाट

Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 09:44 AM

crime committed at gunpoint near aarti chowk in ludhian

महानगर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राहगीरों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है

लुधियाना (राज): महानगर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राहगीरों का सड़कों पर निकलना दूभर हो गया है। ताजा मामला आरती चौक के पास स्थित शराब ठेके के पास का है, जहां दो बाइक सवार दोस्तों को आधा दर्जन लुटेरों ने घेर लिया। बदमाशों ने न केवल उनसे मारपीट की, बल्कि जान से मारने का डर दिखाकर मोबाइल, नकदी, चांदी की अंगूठियां और उनकी मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। इस मामले में थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने चेतन गिरी  की शिकायत पर आधा दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

5-6 अज्ञात हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम 
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह वारदात बीती 16 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे हुई। वह अपने साथी विजय पुत्र कृष्ण दत्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एस.एस. कंडा से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे आरती चौक के पास स्थित शराब के ठेके के नजदीक पहुँचे, दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए 5-6 अज्ञात हमलावरों ने उनका रास्ता रोक लिया।बदमाशों ने आते ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से घातक हथियार से शिकायतकर्ता के हेलमेट पर वार किया। हमला इतना अचानक था कि दोनों दोस्त संभल भी नहीं पाए। लुटेरों ने उन्हें हथियारों के बल पर डराया-धमकाया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 
दहशत के साये में लुटेरों ने शिकायतकर्ता से उसका कीमती मोबाइल (S-24) और पर्स छीन लिया, जिसमें 200-300 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। वहीं, उसके साथी विजय से उसका सैमसंग ए-15 (Samsung A-15) मोबाइल, 2 चांदी की अंगूठियां और 200 रुपये नकद लूट लिए। इतने पर भी मन नहीं भरा तो बदमाश उनकी मोटरसाइकिल भी छीन ली और जमालपुर की तरफ रफूचक्कर हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश में इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जिस तरह से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे किसी पेशेवर गिरोह के शामिल होने की आशंका है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को दबोचने का दावा कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!