Edited By Kalash,Updated: 13 Apr, 2026 01:31 PM

महानगर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब रिहायशी इलाकों में भी गोलियां चलने लगी हैं।
लुधियाना (राज): महानगर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब रिहायशी इलाकों में भी गोलियां चलने लगी हैं। ताजा मामला एक फ्लैट के बाहर खड़ी कार को निशाना बनाने का सामने आया है, जहां अज्ञात हमलावर ने स्विफ्ट कार पर सरेआम गोली चला दी। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
शिकायतकर्ता दीपक कुमार ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि बीती 12 अप्रैल को वह अपने फ्लैट पर मौजूद था। कुछ समय बाद वह अपने दोस्तों के साथ उनकी गाड़ी में सवार होकर किसी निजी काम के सिलसिले में बाहर चला गया। इस दौरान उसकी अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी (नंबर: PB23X-0212) फ्लैट के बाहर ही पार्क थी।
जब पीड़ित अपने दोस्तों के साथ काम निपटाकर वापस लौटा, तो गाड़ी की हालत देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसकी कार के बोनट पर दाईं ओर हेडलाइट के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली चलाई हुई थी। गोली लगने के कारण कार के बोनट पर साफ निशान मौजूद था। हैरानी की बात यह रही कि जब पीड़ित और उसके दोस्तों ने मौके का मुआयना किया, तो उन्हें गाड़ी के पास ही एक चला हुआ कारतूस (खोल) भी बरामद हुआ। इससे यह साफ हो गया कि वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार का इस्तेमाल किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि इस दुस्साहिक वारदात को अंजाम देने वाले का सुराग लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here