लुधियाना में स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, अलग-अलग इलाकों से भरे फूड सैंपल

Edited By Kalash,Updated: 31 Mar, 2026 10:09 AM

ludhiana health department action

टीम ने विभिन्न स्थानों से 21 फूड सैंपल एकत्रित किए।

लुधियाना (सहगल): जिला स्वास्थ्य विभाग की फूड सेफ्टी टीम द्वारा ढंडारी, मॉडल टाउन, डुगरी, जौधी, शेरपुर चौक के इलाके में अलग-अलग फास्ट फूड आऊटलेट और रेस्टोरेंट, बेकरी, मिठाई की दुकानों और डेयरियों तथा इलाके में पढ़ने वाले अस्पतालों का इंस्पेक्शन किया है। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों से 21 फूड सैंपल एकत्रित किए।

टीम ने शक्कर, पिस्ता, इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल, दाल मखनी, पनीर के दो सैंपल और गुड़ के सैंपलों सहित स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इन सैंपलों में उपरोक्त के अलावा 2 इस्तेमाल किया हुआ कुकिंग ऑयल, मैंगो , पनीर, बंता बॉटल ड्रिंक ,तैयार दाल, आटा, तैयार सब्जी, काला चना और मैदा, गुजिया और ढोढा के सैंपल शामिल है। डॉक्टर चावला के अनुसार सभी सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेज दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!