लुधियाना के DC ने अधिकारियों को जारी किए सख्त निर्देश

Edited By Kalash,Updated: 06 Apr, 2026 04:54 PM

ludhiana dc order

डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि

लुधियाना : डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने सोमवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरे जिले की सभी अनाज मंडियों में पुख्ता इंतजाम करें, ताकि किसानों, मजदूरों और कमीशन एजेंटों को बिना किसी परेशानी के गेहूं की खरीद सुचारू रूप से और समय पर हो सके। बचत भवन में हुई एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने दोहराया कि किसानों द्वारा लाया गया एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा खरीद सीजन के दौरान किसानों की सुविधा के लिए पहले से ही व्यापक इंतजाम किए जा चुके हैं।

डी.सी. हिमांशु जैन ने कहा कि मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी मंडियों में उचित साफ-सफाई, पीने का पानी और बैठने की सुविधा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे हर अनाज मंडी में साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं के उच्च मानकों को बनाए रखें।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस सीजन में जिले की 109 मंडियों में 8,16,473 मीट्रिक टन गेहूं आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों - मार्कफेड, भारतीय खाद्य निगम (FCI), PUNGRAIN, PUNSUP, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन, पंजाब मंडी बोर्ड और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिया कि वे जूट के बोरों और अन्य जरूरी लॉजिस्टिक्स की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने ने सभी उप-मंडल मजिस्ट्रेटों (SDMs) से यह भी कहा कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में खरीद प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करें और यदि कोई कमी नजर आती है, तो तुरंत सुधारात्मक कदम उठाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!