लुधियाना में चली ताबड़तोड़ गोलियां, सरेबाजार चला गुंडागर्दी का नाच, इधर-उधर भागे लोग

Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2026 08:34 AM

firing in ludhiana

जब बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी गुरुद्वारे के पास कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने

लुधियाना(राज): थाना डेहलों के अधीन पड़ते गांव खेड़ा में मंगलवार की देर रात उस वक्त दहशत फैल गई, जब पुरानी रंजिश के चलते आधा दर्जन हमलावरों ने सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। हमलावरों ने न सिर्फ बेसबॉल के बैटों से दो भाइयों और उनके दोस्त पर हमला किया, बल्कि दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाईं। इस वारदात में एक युवक की टांग में गोली लगी है, जबकि दो अन्य बुरी तरह घायल हुए हैं। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावरों को हथियारों समेत दबोच लिया है।

जानकारी देते हुए अस्पताल में उपचाराधीन नवजोत सिंह के पिता परमजीत सिंह ने बताया कि वे गांव के गुरुद्वारे के पास दूध की डेयरी चलाते हैं। काम के चलते गांव के ही कुछ अन्य डेयरी संचालक उनसे पुरानी रंजिश रखते थे और इसी रंजिश का बदला लेने के लिए मंगलवार रात इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। परमजीत सिंह के अनुसार, उनका बड़ा बेटा डेयरी पर दूध देने के बाद जब बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी गुरुद्वारे के पास कार सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने उस पर बेसबॉल के बैटों से हमला कर दिया और उसे जबरन गाड़ी में डालकर किडनैप करने की कोशिश करने लगे। जब बेटे का दोस्त गोल्डी उसे बचाने के लिए आगे आया, तो हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से पीटा।

घटना की सूचना मिलते ही जब परमजीत सिंह अपने छोटे बेटे नवजोत के साथ मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों के सिर पर खून सवार था। अपने आप को घिरता देख हमलावरों ने उन पर सीधी फायरिंग कर दी। करीब 4-5 राउंड गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक गोली नवजोत की बाईं टांग में जा लगी और वह वहीं ढेर हो गया। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत डेहलों के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बड़े भाई और दोस्त गोल्डी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी, लेकिन गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल नवजोत को रात लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सूचना मिलते ही हरकत में आई डेहलों पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर हमलावरों को पिस्तौल समेत हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!