लुधियाना : गुरु नानक स्टेडियम इलाके में देर रात गोलियों की बरसात, CCTV में कैद हुए हथियारबंद युवक

Edited By Kalash,Updated: 14 May, 2026 10:32 AM

ludhiana guru nanak stadium area firing

लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

लुधियाना (गणेश/सचिन): लुधियाना के गुरु नानक स्टेडियम इलाके में देर रात हुई फायरिंग की घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। हथियारबंद युवकों के एक समूह ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें कई युवक हथियारों के साथ नजर आ रहे हैं।

पीड़ित परिवार के अनुसार 12 मई की रात करीब 14 से 15 युवक अचानक घर के बाहर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उस समय घर की महिला किरण अपने पति के साथ बाहर गई हुई थी, जबकि घर में उनका बेटा और बुजुर्ग मां मौजूद थे। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर घर में अफरा-तफरी मच गई। दादी ने बच्चे को संभालते हुए खुद को सुरक्षित किया।

परिवार का कहना है कि फायरिंग इतनी तेज थी कि कई गोलियां घर के अंदर तक जा पहुंचीं, जिससे मकान को नुकसान हुआ। घटना के बाद से परिवार सहमा हुआ है और सुरक्षा के चलते घर के गेट बंद रखे जा रहे हैं। पीड़ित महिला किरण ने बताया कि अगले दिन उनकी बेटी जब मंदिर जा रही थी, तब रास्ते में दो संदिग्ध युवक मिले जिन्होंने चेहरे ढके हुए थे। दोनों ने परिवार के बारे में पूरी जानकारी होने की बात कही और बेटे-बेटी सहित रिश्तेदारों का जिक्र किया। इस घटना के बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

परिवार ने आरोप लगाया कि सामने रहने वाली एक युवती और उसके कथित बॉयफ्रेंड को लेकर पहले भी विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक युवती का कथित बॉयफ्रेंड फिलहाल जेल में बंद है और उसने कुछ युवकों को इलाके में लगाया हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले कई महीनों से इलाके में बाहरी युवकों की आवाजाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।

मोहल्ला निवासियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी युवती के परिजनों को इस मामले में सतर्क रहने की सलाह दी थी, लेकिन बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब इस घटना के बाद इलाके में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!