Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2026 03:28 PM

जिला लुधियाना में 6 अप्रैल को आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का
लुधियाना/चंडीगढ़: जिला लुधियाना में 6 अप्रैल को आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब के कैबिनेट मंत्री द्वारा इस समारोह को लुधियाना में आयोजित करने के आदेश जारी किए गए थे। हालांकि अब नए निर्देश जारी करते हुए इस कार्यक्रम को अगले आदेशों तक टाल दिया गया है। विभाग की ओर से कहा गया है कि समारोह की नई तारीख को लेकर जल्द जानकारी दी जाएगी।