Edited By Kalash,Updated: 07 Apr, 2026 09:55 AM

हैबोवाल के संगम चौक के पास गुंडागर्दी और लूटपाट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है
लुधियाना (राज): हैबोवाल के संगम चौक के पास गुंडागर्दी और लूटपाट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बेखौफ लुटेरों ने मासूम बच्चों को निशाना बनाते हुए उनसे एक्टिवा छीन ली। पुलिस ने मनिंदर सिंह की शिकायत और जांच के बाद राहुल एवं सुक्खी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मनिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि यह घटना बीती 16 मार्च की है। वह संगम चौक के पास दवाई लेने के लिए रुका था। उस वक्त एक्टिवा की चाबी उसके बच्चों के पास थी और बच्चे वाहन के पास ही खड़े थे। इसी दौरान इलाके के ही रहने वाले आरोपी राहुल और सुक्खी वहां पहुंचे। आरोपियों ने सरेआम दादागिरी दिखाते हुए बच्चों को जोर से धक्का मारा और उनके हाथ से चाबी छीन ली। बच्चे अभी संभल भी नहीं पाए थे कि आरोपी उनकी आंखों के सामने एक्टिवा लेकर रफूचक्कर हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस प्रशासन के पास गुहार लगाई। पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपियों ने जानबूझकर वारदात को अंजाम दिया और बच्चों को डरा-धमकाकर वाहन छीना। लुधियाना पुलिस ने मनिंदर सिंह की दरख्वास्त पर कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों राहुल और सुक्खी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here