Edited By Urmila,Updated: 05 Apr, 2026 11:23 AM

शहर में बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां एक शातिर लुटेरे ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है।
लुधियाना (राज) : शहर में बेखौफ लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला चंडीगढ़ रोड का है, जहां एक शातिर लुटेरे ने वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता गगन मल्होत्रा के अनुसार, घटना 19 और 20 मार्च की मध्यरात्रि की है। जब समराला चौक से चंडीगढ़ रोड की ओर जा रहा था, तभी प्रकाश ढाबे के पास स्थित रिलायंस डिजिटल कॉम्प्लेक्स के नजदीक एक झपटमार ने उसे निशाना बनाया। आरोपी की पहचान बलजीत के रूप में हुई है, जिसने अचानक हमला बोलकर पीड़ित से उसका मोबाइल फोन और नकदी से भरा पर्स छीन लिया और रफूचक्कर हो गया।
देर रात हुई इस लूट की वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बलजीत के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉम्प्लेक्स और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की लोकेशन का पता लगाया जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here