Ludhiana में ‘मौत का जुगाड़’ बेखौफ! सड़कों पर दौड़ते खतरनाक वाहन, प्रशासन मौन

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Apr, 2026 07:23 PM

lethal improvised vehicles run rampant in ludhiana

महानगर की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों जानलेवा खतरा खुलेआम घूम रहा है। “जुगाड़ू वाहन” अब लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि मौत का दूत बन चुके हैं। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए ये वाहन शहर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे...

लुधियाना  (गणेश/सचिन): महानगर की व्यस्त सड़कों पर इन दिनों जानलेवा खतरा खुलेआम घूम रहा है। “जुगाड़ू वाहन” अब लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि मौत का दूत बन चुके हैं। बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए ये वाहन शहर की मुख्य सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं।

खुलेआम खतरा: नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर दौड़
ताज़ा सामने आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि एक जुगाड़ू वाहन पर लंबे-लंबे लोहे के सरिए बिना किसी सुरक्षा के लादकर ले जाए जा रहे हैं। न वाहन पर कोई रेड फ्लैग, न रिफ्लेक्टर, न ही संतुलन का ध्यान—ऐसे में यह किसी भी वक्त किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।

रोज बन रहा खतरा, लोग पहले भी हो चुके घायल
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह कोई एक दिन की बात नहीं है। इलाके में रोजाना ऐसे खतरनाक वाहन सड़कों पर देखे जाते हैं, जिनकी वजह से कई लोग पहले भी चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

ट्रैफिक सिस्टम पर सवाल, पुलिस की भूमिका संदिग्ध
सबसे चिंताजनक बात यह है कि ये वाहन भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों से भी गुजरते हैं।
जहां ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी होनी चाहिए, वहां या तो पुलिस नजर नहीं आती या फिर ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों के हौसले और बढ़ते जा रहे हैं।

बड़ा सवाल: क्या हादसे के बाद ही जागेगा प्रशासन?
अब शहरवासियों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है— क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? या फिर समय रहते इन “मौत के जुगाड़” पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी? महानगर के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि  ऐसे अवैध जुगाड़ू वाहनों पर तुरंत रोक लगाई जाए, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!