लुधियाना में बेखौफ लुटेरे: बीच सड़क महिला को बेरहमी से पीटा, गंडासा दिखाया छीन ले गए एक्टिवा

Edited By Vatika,Updated: 23 May, 2026 09:01 AM

ludhiana robbery news

शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राह चलती महिलाएं अब दिन-ब-दिन महफूज नहीं रही हैं।

लुधियाना(राज): शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राह चलती महिलाएं अब दिन-ब-दिन महफूज नहीं रही हैं। बेखौफ झपटमारों और लुटेरों ने पुलिस के सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ाते हुए एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। इस बार लुटेरों ने रेलवे स्टेशन से अपने रिश्तेदार को छोड़कर घर लौट रही एक महिला को अपना शिकार बनाया। शातिर बदमाशों ने न सिर्फ महिला को बीच रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की, बल्कि गंडासा दिखाकर उसकी एक्टिवा छीन ली और मौके से फरार हो गए।

 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस 
थाना डाबा की पुलिस ने अब एक महीने बाद सीता देवी की शिकायत के आधार पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों के खिलाफ डकैती और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। महिला ने ने बताया कि बीते 24 अप्रैल को वह अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा (नंबर: PB91U-2184, मॉडल 2023) पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार को ट्रेन चढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशन लुधियाना गई थी। रिश्तेदार को रवाना करने के बाद जब वह एक्टिवा पर सवार होकर वापस अपने घर डाबा की तरफ लौट रही थी, तो उसे अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में लुटेरे उसका इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही पीड़िता अपनी एक्टिवा लेकर लोहारा पुल को क्रॉस करने लगी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक उसके पीछे लग गए। लुटेरों की नीयत भांपते हुए महिला ने सूझबूझ दिखाई और अपनी एक्टिवा की रफ्तार बढ़ा दी। 

लेकिन मोटरसाइकिल सवार उन दोनों झपटमारों ने अपनी बाइक को और तेज भगाया और महिला की एक्टिवा के आगे एकदम से कट मारकर अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी। अचानक बाइक सामने आने से महिला हड़बड़ा गई और एक्टिवा समेत सड़क पर गिर पड़ी। खुद को खतरे में देख महिला ने हिम्मत दिखाई और फुर्ती से अपनी एक्टिवा की चाबी निकाल ली ताकि बदमाश गाड़ी न ले जा सकें। लेकिन लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि चाबी न देखकर उन्होंने तुरंत तेजधार दातर निकाल लिया। बदमाशों ने महिला के ऊपर दातर तान दिया और उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए उसकी बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। चोट लगने और हथियार के खौफ के कारण महिला बेबस हो गई, जिसके बाद दोनों अज्ञात लुटेरे डरा-धमकाकर उससे जबरन एक्टिवा छीनकर पलक झपकते ही फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!