Edited By Vatika,Updated: 26 Mar, 2026 10:00 AM

शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शातिर चोरों ने..
लुधियाना (राज): शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब शातिर चोरों ने एक डेयरी को अपना निशाना बनाते हुए वहां रखे हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया है।
वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोर डेयरी के अंदर दाखिल हुए।सूचना मिलते ही थाना टिब्बा की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि रात के समय डेयरी के आसपास दिखने वाले संदिग्धों की पहचान की जा सके। पुलिस ने अज्ञात दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।
पीड़ित डेयरी मालिक ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि चोरी की रात को हुई। रोज की तरह वह अपनी डेयरी बंद करके गया था, लेकिन अगली सुबह जब उसने आकर देखा तो सब कुछ अस्त-व्यस्त था। चोरों ने बड़ी सफाई से डेयरी के कैश काउंटर (गल्ले) को खंगाला और उसमें रखे 35,000/- रुपये की नकदी और मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया। सुबह जब चोरी का पता चला तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।