Jalandhar में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार ने कुचला

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2026 11:41 AM

jalandhar accident news

शहर के चौगिट्टी इलाके के गुरु नानक पुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,

जालंधर(सोनू): शहर के चौगिट्टी इलाके के गुरु नानक पुरा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची को कार चालक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान राधिका के रूप में हुई है।

कार मोड़ते समय चपेट में आई
जानकारी के मुताबिक, कार चालक मोगा का रहने वाला था और अपने रिश्तेदार से मिलने गुरु नानक पुरा वेस्ट आया हुआ था। इसी दौरान गली में खेल रही बच्ची उसे दिखाई नहीं दी और कार मोड़ते समय वह उसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय जसविंदर पाल सिंह निवासी मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।

कैमरे में कैद हुई घटना 
जांच में सामने आया है कि आरोपी करीब 30 साल बाद अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बच्ची गली में खेल रही थी और कार चालक गाड़ी को बैक करके मोड़ रहा था। मौके पर एक व्यक्ति गाड़ी मोड़ने में मदद कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के चलते यह हादसा हो गया। बच्ची को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!