Edited By Kamini,Updated: 06 Apr, 2026 06:19 PM

महानगर में बेखौफ चोरों ने आतंक मचा रखा है।
लुधियाना (गणेश/सचिन): महानगर में बेखौफ चोरों ने आतंक मचा रखा है। इसी बीच अशोक नगर इलाके में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां सुरक्षा के तमाम इंतजामों के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे उन्हें लगा कि उनकी बाइक उनका भाई लेकर गया है, लेकिन कुछ समय बाद पता चला कि बाइक चोरी हो चुकी है। हैरानी की बात यह है कि कॉलोनी में गेट लगे होने के बावजूद उस दिन अष्टमी के कारण गेट खुला हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर अंदर घुस आए। बताया जा रहा है कि चोरी हुई बाइक रॉयल एनफील्ड बुलेट है, जो कॉलोनी से ही उड़ा ली गई।

CCTV कैमरों में 2 युवक बाइक ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं, लेकिन घटना को 10-12 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब कॉलोनी बंद होने और कैमरे लगे होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होना लाजमी है। लोगों में पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। बड़ा सवाल ये है कि जब CCTV में चेहरे कैद हैं, तो आखिर कब तक पकड़े जाएंगे चोर? इस दौरान स्थानीय लोगों ने मांग की है कि, जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here