लुधियाना में लुटेरे पर फूटा गुस्सा, भीड़ ने खंभे से बांधकर की बेरहमी से पिटाई

Edited By Vatika,Updated: 20 Apr, 2026 10:02 AM

ludhiana panic situation

ढंडारी खुर्द इलाके में लूट की वारदातों से परेशान आ चुके लोगों के सब्र का बांध

लुधियाना (राज): ढंडारी खुर्द इलाके में लूट की वारदातों से परेशान आ चुके लोगों के सब्र का बांध उस वक्त टूट गया जब उन्होंने एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। इलाके में आतंक का पर्याय बने इस युवक को भीड़ ने इस कदर पीटा कि वह चलने-फिरने की हालत में भी नहीं रहा। लहूलुहान हालत में लोगों ने उसे ढंडारी पुलिस चौकी के हवाले किया, जहां से उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया है।

लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा
घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार को मंडी के पास मित्तल मेडिकल स्टोर के सामने एक युवक लोहे का सरिया काट रहा था। संदिग्ध हालत में देख जब मोहल्ले वालों ने उसे रोका और पूछताछ की, तो उसकी पहचान इलाके के एक पुराने लुटेरे के रूप में हुई। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि इसी युवक ने कुछ दिन पहले एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था और उससे मोबाइल, कान की बालियां, पायल और करीब नौ हजार की नकदी लूटकर फरार हो गया था। पहचान होते ही लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने कानून हाथ में लेकर उसकी जमकर छित्तर-परेड कर दी।

अस्पताल में भर्ती आरोपी 
सूचना मिलते ही ढंडारी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पिटाई इतनी बेरहमी से की गई है कि वह फिलहाल बयान देने या चलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का इलाज करवाया जा रहा है और अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसके खिलाफ लूटपाट की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!