लुधियाना में ‘गैस एजेंसी स्टाफ’ को लूटने की कोशिश, लगातार तीन घटनाओं से फैला आतंक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Feb, 2026 05:19 PM

attempted robbery of  gas agency staff  in ludhiana

पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया जा रहे तवे लगातार खोखले साबित हो रहे हैं। हालात यह बने हुए हैं कि आम जनता की सुरक्षा राम भरोसे टिकी हुई है। लुटेरे खुलेआम लॉ एंड आर्डर को मुंह चिढ़ाते हुए लूटपाट की घटनाओं को...

लुधियाना (खुराना) : पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया जा रहे तवे लगातार खोखले साबित हो रहे हैं। हालात यह बने हुए हैं कि आम जनता की सुरक्षा राम भरोसे टिकी हुई है। लुटेरे खुलेआम लॉ एंड आर्डर को मुंह चिढ़ाते हुए लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो लुधियाना में चारों ओर हथियार बंद दहशतकर्तों ने आतंक मचा कर रखा हुआ है।

ताजा मामला सिविल लाइन स्थित आजाद गैस एजेंसी के डिलीवरी मैनो से पिछले तीन दिनों के दौरान तीन बार लूट की नीयत से घेरने जैसे खौफनाक मामले से जुड़ा हुआ है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों द्वारा इलाके में गैस सिलेंडरो की सप्लाई कर रहे डिलीवरी मैनो को पिस्तौल की नोक पर लूटने और दहशत मचाने की कोशिश की गई है। 

यह जानकारी देते हुए आजाद गैस एजेंसी के संचालक अंकुर शर्मा ने बताया कि लुटेरों द्वारा मचाए गए आतंक के कारण अब गैस एजेंसियों के डिलीवरी मैन दिन के समय भी शहर में गैस सिलेंडर की सप्लाई करने से डर रहे हैं की न जाने कब और कहां कोई लूटेरा उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दे। उन्होंने कहा पिछले कई दिनों से वह मामले संबंधी पुलिस को शिकायत कर रहे हैं लेकिन लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर पुलिस के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। पिछले एक महीने के दौरान 15 से 20 ऐसी घटनाएं हो चुकी है, जहां पर या तो लुटेरों द्वारा डिलीवरी मैन से नकदी लूट ली गई है या लूटने की कोशिश की गई है लेकिन एक भी मामले में पुलिस लुटेरों को काबू करने में कामयाब नहीं हो पाई है। 

उन्होंने बताया पहले मामले में 1 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे जस्सियां रोड स्थित तरसेम चैरिटेबल हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर डिलीवरी मैन दयानंद को घेरते हुए लूटने की कोशिश की गई, जबकि दूसरे मामले में 1 फरवरी की शाम को एक बार फिर से 6:20 पर हैबोवाल कलां के अटवाल नगर उक्त लुटेरों द्वारा फिर से पिस्तौल की नोक पर डिलीवरी मैन सतीश कुमार को पिस्तौल की नोक पर लूटने का प्रयास किया गया तो वहीं तीसरे मामले में 3 फरवरी को चंद्र नगर पुली पर शाम 4 बजे मोटर साइकिल सवाल लुटेरों द्वारा डिलीवरी मैन मुकेश यादव को गोली मारने की धमकी देते हुए लूटने की कोशिश की गई लेकिन तीनों ही मामलों में डिलीवरी मैनो ने सतर्कता दिखाते हुए लुटेरे के प्रयास को नाकाम कर दिया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!