Edited By Kamini,Updated: 26 Feb, 2026 01:25 PM

जबरदस्ती संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग के मामले में नई अपडेट सामने आई है।
साहनेवाल (जगरूप): जबरदस्ती संबंध बनाने और ब्लैकमेलिंग के मामले में नई अपडेट सामने आई है। महिला आयोग की चेयरपर्सन के सामने पीड़ित महिला द्वारा लगाए गए गंभीर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोपों के बाद पुलिस ने मामले की गहराई से दोबारा जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने वीडियो में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे हैं। वह अपनी माता की पैंशन और मोबाइल रिचार्ज के लिए ढंडारी कलां स्थित एक मोबाइल शॉप के दुकानदार के पास गई थी।
महिला का आरोप है कि दुकानदार ने वहां उसके साथ कथित रूप से जबरन शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ और उसका पति उससे अलग रहने लगा। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने कहा कि इस मामले में किसी भी समझौते की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस को निर्देशित किया गया है कि वह पूरे मामले की सघन जांच करे और दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए आयोग को रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
चौकी कंगनवाल के इंचार्ज दविंदरजीत सिंह ने बताया कि पहले की शिकायत पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच पूरी की गई थी और क्लोजर रिपोर्ट पेश की गई थी। अब नई शिकायत की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here