किराएदार युवती से दरिंदगी: कमरे में घुसकर की हैवानियत, दिल्ली से लुधियाना पहुंची...

Edited By Kalash,Updated: 18 Feb, 2026 10:51 AM

ludhiana rape case

रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें एक रेप केस में महिला की शिकायत पर दिल्ली पुलिस द्वारा भेजी गई जीरो एफ.आई.आर. (नंबर 002, दिनांक 19-09-2025) के आधार पर लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने धारा 376 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज कर जांच की कमान संभाल ली है।

अक्टूबर 2016 से शुरू हुई थी जुल्म की दास्तान

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को बताया कि यह पूरा मामला साल 2016 का है। उस दौरान वह प्रेम नगर, ढंडारी खुर्द स्थित एक किराए के मकान में रहती थी। पीड़िता के मुताबिक एक दिन जब वह अपने कमरे में अकेली थी, तो आरोपी ने उसकी मजबूरी और अकेलेपन का फायदा उठाया। आरोपी जबरन उसके कमरे में दाखिल हुआ और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। लुधियाना से पीड़िता दिल्ली चली गई। जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। उक्त मामले में पहाड़गंज थाना (जिला सेंट्रल, नई दिल्ली) में दर्ज हुई इस जीरो एफ.आई.आर. के लुधियाना पहुंचने के बाद थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला काफी पुराना है, लेकिन महिला के साथ हुई इस दरिंदगी के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए आरोपों की जांच की जा रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!