दिन-दहाड़े मनी ट्रांसफर शॉप में लूट की कोशिश, दुकानदार ने तलवार निकाल खदेड़े लुटेरे

Edited By Vatika,Updated: 14 Mar, 2026 08:34 AM

robbery at money transfer shop

महानगर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिन-दिहाड़े वारदातों

लुधियाना (राज): महानगर में बेखौफ बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं किया जा रहा। ताजा मामला थाना डिवीजन नंबर-2 के अंतर्गत आते गणेश नगर रोड का है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक मनी ट्रांसफर की दुकान को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि, दुकानदार की बहादुरी और सूझबूझ के आगे बदमाशों के मंसूबे धरे के धरे रह गए और उन्हें खाली हाथ भागने पर मजबूर होना पड़ा।

मिली जानकारी के मुताबिक, गणेश नगर रोड पर स्थित 'तिवारी मनी ट्रांसफर' की दुकान पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश दुकान के अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने अंदर घुसते ही पिस्टल तान दी और दुकानदार विनय तिवारी को गल्ले में पड़ा सारा कैश उनके हवाले करने की धमकी दी। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए केबिन के बाहर बैठे एक व्यक्ति को लोहे की रॉड दिखाकर वहां से भगा दिया। दुकान मालिक विनय तिवारी ने बताया कि वह पिछले 3 साल से यहां काम कर रहे हैं। जब बदमाशों ने हथियार के बल पर उन्हें डराना चाहा, तो उन्होंने डरने के बजाय डटकर मुकाबला करने का फैसला किया। विनय ने तुरंत अपनी सुरक्षा के लिए दुकान में रखी तलवार निकाल ली। दुकानदार के हाथ में नंगी तलवार देख लुटेरों के हाथ-पांव फूल गए। खुद को घिरता देख बदमाशों ने गुस्से में केबिन के शीशे तोड़ दिए और करीब 5 मिनट तक दुकान में जमकर उत्पात मचाया।

जब दुकानदार ने शोर मचाना शुरू किया तो पकड़े जाने के डर से बदमाश मौके से रफूचक्कर हो गए। बताया जा रहा है कि दो बदमाश दुकान के अंदर थे, जबकि उनका एक तीसरा साथी लिंक रोड के पास बाइक पर रेकी कर रहा था। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस और चौकी जनकपुरी के इंचार्ज भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!