लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! छात्र पर हमला, कार तोड़ लूटे गहने और नकदी

Edited By Vatika,Updated: 17 Apr, 2026 10:10 AM

ludhiana student attacked

शहर के साउथ सिटी इलाके की तरफ जा रहे एक कॉलेज छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट

लुधियाना(राज): शहर के साउथ सिटी इलाके की तरफ जा रहे एक कॉलेज छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पांच हमलावर युवकों ने न केवल छात्र की कार के शीशे तोड़े, बल्कि जान से मारने की धमकियां देते हुए उससे सोने के गहने और नकदी छीन कर फरार हो गए। हालांकि, थाना PAU की पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हथियारों से कार पर हमला कर की तोड़फोड़
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र व्यास कपूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 9 अप्रैल  को वह कॉलेज से छुट्टी होने के बाद अपनी टोयोटा यारिस कार में सवार होकर कॉफी पीने के लिए साउथ सिटी की ओर जा रहा था। जब वह गांव बीरमी के पास अपने एक दोस्त का इंतजार करने के लिए रुका, तभी मोटरसाइकिल और एक्टिवा पर सवार करीब 5 युवक वहां पहुंचे। आते ही उन्होंने कार से बाहर निकलने के लिए मजबूर किया। जब वे बाहर नहीं आया, तो हमलावरों ने अपने हाथों में पकड़े तेजधार हथियारों से कार पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। दहशत के मारे जब वे कार से बाहर निकला और उनसे इस गुंडागर्दी का कारण पूछा, तो आरोपियों ने उसकी बुरी तरह पिटाई शुरू कर दी। हमलावर छात्र के हाथ से सोने का कड़ा, गले से सोने की चेन, दो मोबाइल फोन और पर्स छीनकर ले गए, जिसमें 2100 रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे।

 आरोपियों के कब्जे से बरामद किया ये सब 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और तफ्तीश के दौरान चार आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करन सिंह, जोबन, हर्षदीप सिंह और हरमन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है और गिरोह के बाकी सदस्यों व अन्य सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!