लुधियाना में बेखौफ लुटेरे: झपटमार ने NRI महिला के गले से झपटी सोने की चेन

Edited By Vatika,Updated: 24 Apr, 2026 09:34 AM

fearless robbers in ludhiana

महानगर में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। अब शहर की गलियां महिलाओं..

लुधियाना(राज): महानगर में अपराधियों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। अब शहर की गलियां महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रही हैं, जहां दिनदहाड़े लूटपाट की वारदातें आम बात हो गई हैं। ताजा सनसनीखेज मामला वीरवार दोपहर दरेसी इलाके से सामने आया है, जहां एक शातिर लुटेरे ने एक NRI महिला को अपना निशाना बनाया। 

CCTV में कैद वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की पहचान राज कौर के रूप में हुई है, जो हाल ही में ग्रीस से वापस आई थीं। वह दोपहर करीब 12 बजे बस्ती जोधेवाल में अपनी बहन के घर पहुंची थीं। दोपहर करीब 3 बजे जब वह अपनी बहन के साथ बैंक में केवाईसी (KYC) करवाने के लिए घर से बाहर निकलीं, तो गली में घात लगाकर बैठे शिकारी ने उन पर हमला बोल दिया। वारदात की पूरी फुटेज पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक काले रंग की बाइक पर सवार पगड़ीधारी युवक, जिसने अपना चेहरा ढका हुआ था, पहले गली से आगे निकल जाता है। जैसे ही उसने दो महिलाओं को अकेला देखा, उसने तुरंत बाइक मोड़ी और उसे स्टैंड पर खड़ा कर पैदल ही राज कौर की तरफ बढ़ने लगा। जैसे ही वह करीब पहुंचा, उसने राज कौर के गले में पहनी 2 तोले से ज्यादा वजन की सोने की चेन पर झपट्टा मारते ही राज कौर और उनकी बहन ने हिम्मत नहीं हारी। 

चीख-पुकार सुनकर इकट्ठे हुए लोग 
राज कौर तुरंत लुटेरे से भिड़ गईं। इस छीना-झपटी के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ीं, लेकिन गिरने के बावजूद उन्होंने लुटेरे को कसकर पकड़ लिया और उसे भागने नहीं दिया। उनकी बहन ने भी आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की और शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब मोहल्ले के लोग बाहर आए और आरोपी की तरफ दौड़े, तो शातिर लुटेरा अपना हाथ छुड़ाकर बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दरेसी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची । पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लुटेरे ने अपनी बाइक पर जाली नंबर प्लेट लगा रखी थी ताकि उसकी पहचान न हो सके। फिलहाल पुलिस इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी के भागने के रूट का सुराग लगाया जा सके। पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!