जालंधर निगम हाउस में भारी हंगामा, ढाई मिनट में 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश

Edited By Kalash,Updated: 30 Mar, 2026 05:34 PM

jalandhar municipal corporation budget

जालंधर में आज नगर निगम की हाउस मीटिंग के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया गया।

जालंधर : जालंधर में आज नगर निगम की हाउस मीटिंग के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया गया। जानकारी के अनुसार ढाई मिनट में ही 569.40 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों द्वारा जीरो आवर शुरू करने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। विरोध कर रहे पार्षदों का कहना था कि जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने का मौका नहीं दिया जा रहा है और उनकी आवाज दबाई जा रही है। इस दौरान माहौल काफी गरमा गया। विपक्ष का कहना था कि बजट पेश करने से पहले जीरो आवर में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर सीधा बजट पेश किया गया। इस पर सदन में तनाव बढ़ गया और दोनों पार्टियों के पार्षदों ने विरोध किया। 

हंगामा होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने सिर्फ ढाई मिनट में बजट पास कर दिया गया। विपक्षी पार्टी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। वहीं इस दौरान मेयर विनीत धीर ने कहा कि नगर निगम की आमदन में सुधार हुआ है जिस कारण इस बार बजट बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और इसके साथ ही खर्चों को बैलेंस रखने की कोशिश की जाएगी। बजट में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के कामों पर खास ध्यान दिया गया है। शहर के विकास के लिए सड़क, सीवरेज, पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रुपये रखे गए हैं। इसके साथ ही अलग-अलग विभागों को चलाने और एडमिनिस्ट्रेटिव कामों के लिए 312.70 करोड़ रुपये रखे गए हैं। वहीं अन्य खर्चों के लिए बजट में 55.56 करोड़ रुपये दिए गए हैं।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!