Punjab : अकाली दल और 'आप' के बीच टकराव, चेयरमैन चुनाव को लेकर हंगामा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 11:01 PM

punjab clash between akali dal and aap

ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव को लेकर ब्यास में अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और माहौल तनावपूर्ण बन गया। जानकारी के अनुसार, अकाली नेताओं ने आप सरकार को...

जालंधर : ब्लॉक समिति के चेयरमैन चुनाव को लेकर ब्यास में अकाली दल और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच जोरदार टकराव देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ और माहौल तनावपूर्ण बन गया। जानकारी के अनुसार, अकाली नेताओं ने आप सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि जबरदस्ती और धक्के के बल पर चेयरमैन की नियुक्ति की जा रही है। इस मुद्दे को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए।

मौके पर स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इससे माहौल और अधिक गर्मा गया। घटना के दौरान काफी देर तक हंगामा चलता रहा। हालांकि प्रशासन की मौजूदगी में स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है, और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!