Punjab: राधा स्वामी सत्संग घर के पास घूमता रहा तेंदुआ! और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 08 Mar, 2026 06:07 PM

leopard near radha soami satsang ghar

गोराया में सुबह उस समय दहशत फैल गई जब गोराया नेशनल हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास एक तेंदुआ देखा गया।

गोराया (मुनीश): गोराया में सुबह उस समय दहशत फैल गई जब गोराया नेशनल हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग घर के पास एक तेंदुआ देखा गया। राहगीरों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी जिसके बाद मौके पर रेंज अधिकारी जसवंत सिंह के साथ उनकी टीम पहुंची।

PunjabKesari

इस मौके पर रेंज अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि राहगीरों ने नेशनल हाईवे पर तेंदुए को घूमते देखा था, जिसके बाद वह घायल हालत में गोराया के रेडियो स्टेशन के सामने हाईवे पर बने खाले पर पड़ा हुआ था।   

PunjabKesari

जब तक विभाग की टीमें मौके पर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक तेंदुए को किसी अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में डर का माहौल है। मरे हुए तेंदुए को पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद फिल्लौर में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!