Jalandhar:  जंग का मैदान बना थाना भार्गव कैंप,  दो पक्षों में आपस में भीषण टकराव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 Mar, 2026 07:36 PM

jalandhar bhargava camp police station turns into a battlefield

महानगर के अधीन पड़ते भार्गव कैंप थाने के अंदर दो पक्षों में आपस में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में हुआ, जिससे थाने के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जालंधर : महानगर के अधीन पड़ते भार्गव कैंप थाने के अंदर दो पक्षों में आपस में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस मुलाजिमों की मौजूदगी में हुआ, जिससे थाने के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे हुए थे। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े और जमकर मुक्केबाजी होने लगी।

थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को काबू में किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लगातार मुक्के मारते नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

जब इस मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों को शांत करवा दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद जो भी बनती कानूनी कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!