जालंधर में अवैध बिल्डिंगों पर शिकंजा, चीफ विजिलेंस ऑफिसर ने नगर निगम पत्र भेज मांगा रिकॉर्ड

Edited By Kalash,Updated: 29 Mar, 2026 11:26 AM

chief vigilance officer jalandhar municipal corporation

कुछ दिन पहले लोकल बॉडीज पंजाब के चीफ विजिलेंस ऑफिसर और उनकी टीम द्वारा जालंधर में अवैध बिल्डिंगों और कालोनियों को लेकर की गई छापेमारी के बाद अब कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है।

जालंधर (खुराना): कुछ दिन पहले लोकल बॉडीज पंजाब के चीफ विजिलेंस ऑफिसर और उनकी टीम द्वारा जालंधर में अवैध बिल्डिंगों और कालोनियों को लेकर की गई छापेमारी के बाद अब कार्रवाई तेज होती नजर आ रही है। सीवीओ कार्यालय ने नगर निगम जालंधर के कमिश्नर को पत्र लिखकर जांच में शामिल सभी बिल्डिंगों का रिकॉर्ड मांगा है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में सीवीओ की टीम ने शहर में सौ से अधिक अवैध निर्माणों पर दबिश दी थी।

इस दौरान जिन इमारतों की जांच की गई, उनमें से अधिकांश अवैध रूप से निर्मित पाई गईं। इन निर्माणों की शिकायत आरटीआई एक्टिविस्ट करणप्रीत द्वारा की गई थी। छापेमारी के दौरान निगम के संबंधित अधिकारी और शिकायतकर्त्ता भी मौके पर मौजूद रहे। छापेमारी के बाद टीम चंडीगढ़ लौट गई थी लेकिन अब सीवीओ की ओर से नगर निगम को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि जांच में शामिल सभी बिल्डिंगों का पूरा रिकॉर्ड 17 अप्रैल 2026 तक उपलब्ध करवाया जाए। पत्र के साथ संबंधित बिल्डिंगों की सूची भी संलग्न की गई है। सूत्रों के अनुसार यह रिकॉर्ड बिल्डिंग इंस्पेक्टर या ए.टी.पी. के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई को अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम के रूप में देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि निगम जल्द सीलिंग या डेमोलिशन अभियान चला सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!