60 लाख खर्चा और 30 तोले सोना ले कनाडा गई बहू ने Block में डाला पति का नंबर, जानें कैसे खेला पूरा खेल

Edited By Urmila,Updated: 02 Mar, 2026 11:58 AM

daughter in law who went to canada cheated

विदेश में बिजनेस स्थापित करने के उद्देश्य से रायकोट के एक युवक द्वारा कनाडा में रह रही युवती से की गई शादी अब विवादों में घिर गई है।

रायकोट (भल्ला): विदेश में बिजनेस स्थापित करने के उद्देश्य से रायकोट के एक युवक द्वारा कनाडा में रह रही युवती से की गई शादी अब विवादों में घिर गई है। शादी के करीब 2 माह बाद ही कथित तौर पर युवती ने अपना व्यवहार बदल लिया और अतिरिक्त 10 लाख रुपए की मांग कर दी। रकम देने से इंकार करने पर युवती व उसके परिवार ने युवक का संपर्क नंबर ब्लॉक कर दिया।

इस संबंध में पीड़ित युवक ने थाना सिटी रायकोट में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी समनप्रीत कौर, उसके पिता रविंदर सिंह, माता परमजीत कौर तथा भाई खुशदीप सिंह के खिलाफ धारा-406 व 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी रायकोट के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि शिकायतकर्त्ता संदीप सिंह रटोल निवासी ग्रीन सिटी रायकोट पेशे से वकील है, जबकि उसके पिता प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं। युवक विदेश में भी प्रॉपर्टी का कारोबार शुरू करना चाहता था, जिसके चलते परिवार कनाडा में रहने वाली लड़की की तलाश कर रहा था।

इसी दौरान युवक की जान-पहचान समनप्रीत कौर से हुई, जिसने खुद को कनाडा में पी.आर. पर रह रही बताया। दोनों पक्षों की सहमति से विवाह का निर्णय लिया गया। शिकायत के अनुसार 24 जनवरी 2024 को लड़की पक्ष ने विदेश में सैटल करवाने के नाम पर 60 लाख रुपए की मांग की। सगाई के लिए 10 लाख रुपए एडवांस नकद दिए गए। शादी के लिए पैलेस बुकिंग व सोने के गहनों के लिए 40 लाख रुपए और दिए गए। विवाह उपरांत कनाडा जाने से पहले लड़की पक्ष ने फाइल लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए और लिए और फिर युवती कनाडा चली गई। विदेश पहुंचने के बाद उसने बातचीत कम कर दी और फिर 10 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग की। पैसे न देने पर दहेज केस में फंसाने की धमकी दी गई। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पत्नी करीब 30 तोले से अधिक सोने के गहने लेकर कनाडा चली गई। 29 मार्च, 2025 को लड़की पक्ष ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!