टूर्नामेंट से पहले स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की ह/त्या, अपनों ने ही दिया वारदात को अंजाम

Edited By Kamini,Updated: 06 Mar, 2026 11:17 AM

state level women hockey player murdered

स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पंजाब डेस्क : स्टेट लेवल महिला हॉकी खिलाड़ी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-38 का हैं, जहां वारदात के पीछे पुश्तैनी मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। मृतक खिलाड़ी की पहचान तानिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को उसे एक स्टेट लेवल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बुआ के बेटे ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है।

सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तानिया के पिता की शिकायत के आधार पर बुआ के बेटे समेत परिवार के कुल 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है।

मृतक तानिया के पिता रवि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके परिवार में 5 बच्चे हैं और तानिया हॉकी की स्टेट लेवल खिलाड़ी थी। वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं और सेक्टर-38 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर की पहली मंजिल पर उनकी बहन अपने बच्चों और अन्य परिजनों के साथ रहती है। मकान के कब्जे को लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। बहन का बेटा कृष्णा भी इसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करता रहता था। इसी बीच बीते दिन वीरवार दोपहर को भी मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़कर झगड़े में बदल गई। आरोप है कि कृष्णा और उसके परिवार के सदस्य मारपीट पर उतर आए।

पिता रवि के अनुसार वह मामले को शांत कराने के लिए पहली मंजिल पर गए थे। जब वह नीचे लौट रहे थे तो उनकी बेटी तानिया ऊपर आ रही थी। इसी दौरान कृष्णा समेत रवि, गंगन, अनिकेत, नवीन और टीना ने कथित तौर पर चाकू मारकर तानिया पर जानलेवा हमला कर दिया। तानिया की कमर के पास चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान जब उसे अस्पताल लेकर गए तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, तानिया ग्रैजुएशन का फाइनल ईयर था और वह चंडीगढ़ यूटी की स्टेट टीम की सीनियर प्लेयर थी। अब वह नेशनल की तैयारी कर रही थी। जिसके लिए उसे अगले सप्ताह कर्नाटक जाना था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!