Edited By Vatika,Updated: 28 Feb, 2026 05:18 PM

इलाके में लगातार हो रहे अवैध माइनिंग के मुद्दे को लेकर आज शिरोमणि अकाली दल सर्कल हाजीपुर द्वारा गांव हंदवाल में
हाजीपुर (जोशी) : इलाके में लगातार हो रहे अवैध माइनिंग के मुद्दे को लेकर आज शिरोमणि अकाली दल सर्कल हाजीपुर द्वारा गांव हंदवाल में सरकार, प्रशासन और माइनिंग विभाग के खिलाफ एक विशाल रोष प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन वरिष्ठ अकाली नेता किरपाल सिंह गेरा, टकसाली नेता लखविंदर सिंह टिम्मी और सर्कल प्रधान गुरदयाल सिंह उलाहा के संयुक्त नेतृत्व में हुआ।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शाह नहर की सरकारी जमीन से माइनिंग माफिया द्वारा विभाग की कथित मिलीभगत से खुलेआम अवैध माइनिंग की जा रहा है। अकाली नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अवैध खनन पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले दिनों में संघर्ष और तेज किया जाएगा। वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि सरकारी संपत्ति की इस लूट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो वे पंजाब के राज्यपाल को स्वयं मौके पर लाकर स्थिति से अवगत कराएंगे। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने मांग की कि माइनिंग माफिए पर नकेल कसी जाए और प्राकृतिक संसाधनों के साथ-साथ सरकारी संपत्ति की रक्षा की जाए।
प्रदर्शन के दौरान इलाके के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस प्रदर्शन में सरपंच गुरदीप सिंह गेरा, सरपंच संदीप सिंह, सुखचैन सिंह, फतेह सिंह, बीबी गुरमीत कौर सरपंच, अमरीक सिंह हंदवाल, बचन सिंह गेरा, निर्मल सिंह, ओंकार सिंह, सुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, रामदास, दर्शन सिंह, मनदीप सिंह उलाहा, पूर्व सरपंच दर्शन सिंह, सुभाष चंद, मदन लाल, सुखदेव राज, कारज सिंह, शाम सिंह और मोहन लाल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।