जालंधर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा! दो प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 25 Feb, 2026 12:11 PM

tragic accident on jalandhar pathankot railway track

जालंधर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मुकेरियां से 6 km दूर अलीपुर फाटक किलोमीटर 67/17,19 पर कल देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

मुकेरियां (बलबीर) : जालंधर-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर मुकेरियां से 6 km दूर अलीपुर फाटक किलोमीटर 67/17,19 पर कल देर रात ट्रेन की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी देते हुए मुकेरियां रेलवे चौकी इंचार्ज A.S.I. मलकीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुकेरियां-दसूहा रेलवे ट्रैक पर मुकेरियां से 6 km पहले अलीपुर फाटक के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 2 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों की पहचान चंदन पासवान (37) पुत्र गणेशी पासवान खुथरा (बिहार) और राजन ऋषि (40) पुत्र नानकू ऋषि, पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने मृतकों के परिवार वालों को सूचित कर दिया है और शवों को कब्जे में लेकर मुकेरियां सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। परिवार वालों के आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!