Punjab के कई सारे इलाकों में Powercut, 6 घंटे बिजली रहेगी बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Mar, 2026 05:14 PM

power cut in many areas of punjab electricity will be off for 6 hours

जिला होशियारपुर के अधीन आते इलाका हरियाना में बिजली कट लगने की सूचना है।

हरियाना  (आनंद)- जिला होशियारपुर के अधीन आते इलाका हरियाना में बिजली कट लगने की सूचना है। पी.एस.पी.सी.एल. हरियाना के सब डिविजनल ऑफिसर इंजी जसवंत सिंह ने बताया कि 6 मार्च को 132 के.वी. चौहाल से चलने वाली 66 के.वी. सब स्टेशन हरियाना लाइन की मरम्मत की जाएगी तथा 66 के.वी. हरियाना से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडर जैसे 11 के.वी. भुंगा, 11 के.वी. कोटली, 11 के.वी. हरियाना, 11 के.वी. गुग्गा पट्टी, 11 के.वी. सोतला, नूरपुर, निकिवाल, खुनखुन फीडर, भीखोवाल, डैम फीडर, जनौड़ी, रहमापुर, कैलो, बागपुर व सावित्री फीडर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे, जिस कारण इन फीडरों पर चलने वाले घरों, दुकानों व मोटरों की सप्लाई प्रभावित रहेगी। 

इसी प्रकार 132 के.वी. चौहाल सबस्टेशन से आने वाली 66 के.वी. सबस्टेशन जनौड़ी की लाइन की आवश्यक मरम्मत हेतु जनौड़ी सबस्टेशन से चलने वाले सभी फीडर जैसे फीडर 11 के.वी. लालपुर यू.पी.एस., 11 के.वी. बस्सी बजीद कंडी ए.पी., 11 के.वी. भटोलियां कंडी ए.पी., 11 के.वी. ढोलवाहा कंडी मिक्स, 11 के.वी. जनौड़ी- 2 कंडी मिक्स, 11 के.वी. अतवारापुर कंडी मिक्स की सप्लाई आवश्यक मरम्मत हेतु सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक बंद रहेगी, जिसके कारण ढोलवाहा, रामटटवाली, जनौड़ी, टप्पा, बहेड़ा, बाड़ीखड्ड, कूकानेट, देहरियां, कोर्ट, पटियाल, लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलियां डंडोह, अतवारापुर इत्यादि गांवों के घरों, ए.पी. मोटरों/ट्यूबवेलों तथा फैक्ट्रियों की सप्लाई 6 मार्च को दिए गए समय अनुसार बंद रहेगी। इस दौरान बिजली की सप्लाई अपने लेवल पर करें। (आनंद)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!