काम पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ/त, माता-पिता का इकलौता बेटा

Edited By Kamini,Updated: 11 Mar, 2026 03:24 PM

youth dies under suspicious circumstances

काम पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है।

पट्टी (सुखदेव): काम पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की खबर सामने आई है। घटना हल्का पट्टी के गांव गुड़ाइके है। मृतक की पहचान नवदीप सिंह पुत्र बचित्तर सिंह के रूप में हुई है। परिवार ने हत्या का भी आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए परिवार वालों ने बताया कि उनके बेटे नवदीप को गांव सीतो के कंबाइन मालिक 20 तारीख से अपने साथ काम पर ले गए थे और कल उन्होंने हमें फोन करके बताया कि आपके बेटे की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है।

परिवार वालों ने कथित तौर पर उन पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे बेटे की मौत नहीं हुई, उसे मारा गया है। नवदीप के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!