होली के त्योहार पर घर पर छाया मातम, घटा दर्दनाक हादसा, मौके पर ही व्यक्ति की मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 04 Mar, 2026 11:03 AM

a tragic accident occurred during the holi festival

अजनाला के चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

अजनाला: अजनाला के चोगावां रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक गांव मियादियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम करके अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि मृतक का भतीजा उसे लेने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उसका चाचा ट्रक के पहियों के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!