Bathroom जाने के बहाने पुलिस को धक्का देकर फरार हुआ आरोपी, मची भगदड़

Edited By Vatika,Updated: 05 Mar, 2026 08:42 AM

accused escapes from police custody in tarn taran

माननीय अदालत के आदेशों के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी

तरनतारन (रमन): माननीय अदालत के आदेशों के तहत एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में नामजद आरोपी पेशाब का बहाना बनाकर पुलिस को धक्का देकर फरार होने में सफल हो गया। इस संबंध में थाना गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एएसआई अर्जन सिंह ने अपने बयान में बताया कि वह मुकदमा नंबर 110 दिनांक 26.02.2026 धारा 22/61/85 एनडीपीएस एक्ट व 42, 52-ए प्रिजन एक्ट थाना गोइंदवाल साहिब की जांच कर रहे थे। इस मामले में आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काकी पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गांव सभरा, जिला तरनतारन को 02.03.2026 को गिरफ्तार किया गया था। 03.03.2026 को आरोपी को माननीय अदालत खडूर साहिब में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब भेजने के आदेश दिए। जब पुलिस पार्टी आरोपी को जेल में दाखिल करवाने ले जा रही थी, तभी आरोपी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर बाथरूम जाने की अनुमति मांगी।

एएसआई अर्जन सिंह आरोपी को बाथरूम के पास लेकर गए। इसी दौरान आरोपी हरजीत सिंह उर्फ काकी ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस कर्मियों को धक्का दिया, हथकड़ी छुड़ाई और फरार हो गया। इस मामले में अलग से केस दर्ज किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीएसपी अतुल सोनी ने यह भी बताया कि इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा लापरवाही बरतने के मामले में जिला एसएसपी सुरिंदर लांभा ने संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!