Edited By Urmila,Updated: 06 Mar, 2026 04:06 PM

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पंजाबी बाग के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
जालंधर : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पंजाबी बाग के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन नुक्सानी गाड़ियों की वजह से हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब बिल्डिंग मटीरियल ले जा रहे एक मिक्सर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। उसके पीछे चल रहा गैस सिलेंडर से भरा ट्रक उससे टकरा गया। सिलेंडर वाले ट्रक के ड्राइवर रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से पठानकोट जा रहा था, तभी आगे चल रहे मिक्सर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाने से वह अपनी गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रख पाया।
राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि सब डर गए। अगर टक्कर के बाद सिलेंडर से भरा यह ट्रक पलट जाता या उसमें आग लग जाती तो यह बहुत भयानक हादसा हो सकता था। घटना की खबर मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम और मकसूदां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब ट्रकों को सड़क के बीच से हटाया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम हटाकर ट्रैफिक को फिर से चालू किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here