Jalandhar में झाड़ियों से मिला व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी

Edited By Vatika,Updated: 11 Mar, 2026 03:47 PM

dead body found

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा।

जालंधर(सोनू): शहर के गांधी कैंप के पास एफसीआई के गोदाम की पीछे वाली तरफ झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शिबू पुत्र अशोक, निवासी गढ़ा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार शिबू संविधान चौक के पास एक दुकान पर सीट कवर का काम करता था। कुछ समय पहले उसका परिवार के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद वह करीब 7–8 महीने अपनी बुआ के पास रह रहा था। बाद में वह दोबारा अपने घर गढ़ा में रहने लगा था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का पता चल सकेगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!